MUTUAL FUNDS KYA HAI ! म्यूचल फंड क्या है !

MUTUAL FUNDS KYA HAI

म्यूचल फंड क्या है

म्यूचल फंड  में निवेश करना उन व्यक्तियों के लिए एक सरल विकल्प है जिन्हें शेयर बाजार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बैंक व एफडी मे एक निश्चित समय के लिए निवेश करना पड़ता है जबकि म्यूच्यूअल फंड में हम अपनी इच्छा अनुसार निवेश कर सकते हैं।

निवेश के लिए म्यूचल फंड , बैंक , एफडी व शेयर में अंतर

BANK व F.D. मे मुनाफे कि एक निश्चित दर है जिस कारण हमे निश्चित मुनाफा ही प्राप्त होता है BANK व F.D. मे अपने धन को निश्चित समय के लिए निवेश करना पड़ता है जिस कारण हम उस धन का उपयोग नहीं कर सकते।

शेयरों(Share) में निवेश करने के लिए हमें ऐसे व्यक्ति या संस्था की आवश्यकता पड़ती है जिसे शेयरों(share) के बारे में उचित जानकारी हो जिसके लिए हमें उसे चार्ज या कुछ शुल्क भी देना पड़ता है।

म्यूच्यूअल फंड(Mutual funds) में निवेश करने के लिए हमें किसी विशेष ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती और यह भी जरूरी नहीं है कि इसमें अपने धन को एक निश्चित समय के लिए निवेश किया जाए। इसमें हम छोटी धनराशि(1000) से भी निवेश कर सकते हैं और लाभ कमा सकते हैं।

म्यूचल फंड(MUTUAL FUNDS) में कैसे निवेश करें

म्यूचुअल फंड(MUTUAL FUNDS) में निवेश करना बहुत ही आसान है हमें जिस कंपनी के म्यूचल फंड(MUTUAL FUNDS) में निवेश करना है उस कंपनी की वेबसाइट(WEBSITE) पर जाकर एक बहुत ही साधारण(SIMPLE) फॉर्म भरकर हम अपना निवेश कर सकते हैं। हम उस कंपनी का प्रोस्पेक्टस(PROSPECTUS) पढ़कर यह भी जान सकते हैं कि वह हमारे धन को किस क्षेत्र मे निवेश करेंगी व किस प्रकार निवेश करेगी। वेबसाइट पर दिए गए पिछले वर्षों की जानकारी को देखकर हम जोखिम स्तर व बचत स्तर का अध्ययन करके यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि हमें अपने निवेश पर कितनी RETURN(बचत) प्राप्त होगी।              Ex. Reliance mutual funds , sbi mutual funds.

म्यूचल फंड(MUTUAL FUND) के प्रकार

1.इक्विटी म्यूचल फंड(EQUITY FUND) – जो निवेशक अधिक रिटर्न पाना चाहते हैं वे व्यक्ति इक्विटी म्युचल फंड में निवेश कर सकते हैं परंंतु इसमे रिस्क भी अधिक होता है।

2.डेब्ट म्यूचल फंड (DEBT FUND) –  इन फंड में इक्विटी फंड के मुकाबले रिक्स (RISK) कम होता है जो निवेशक अधिक रिक्स(RISK) नहीं लेना चाहते है वे व्यक्ति DEBT FUND में निवेश कर सकते हैं।

3. बैलेंसड म्यूचल फंड (BALANCED FUND) – इस फंड को हाइब्रिड फंड के नाम से भी जाना जाता है यह इक्विटी व डेेब्ट दोनो प्रकार के फंड का मिश्रण है इसमें निवेशक के पैसे को इक्विटी और डेब्ट दोनों प्रकार के फंड में निवेश किया जाता है। इसमें रिस्क व रिटर्न दोनों का बैलेंस बना रहता है।

GYAANCLASS द्वारा प्रकाशित

ज्ञान पर सबका समान अधिकार है।

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें